-
Advertisement
Diwali/ Puja/Goddess Lakshmi
Last Updated on October 21, 2022 by Neha Raina
सनातन धर्म के सबसे बड़े पर्व दिवाली को पर्वों की माला कहा जाता है। पांच दिनों तक चलने वाला यह पर्व केवल दिवाली और गोवर्धन पूजा तक ही सीमित नहीं रहता बल्कि महापर्व छठ पूजा तक चलता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना का विधान है। विधि विधान से मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और धन धान्य की कमी नहीं होती। इस दिन दीपोत्सव का भी विशेष महत्व है लोग अपने घर, दफ्तर व अन्य जगहों को दीपक से सजाते हैं। मान्यता है कि इससे नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं व सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है। हिंदी पंचांग के अनुसार इस बार दीवाली का पावन पर्व 24 अक्टूबर 2022, को है।