-
Advertisement
Double Decker Buses | RS Bali | Tourism Department |
Last Updated on September 12, 2023 by Soumitra Roy
मैक्लोडगंज। प्रदेश में पर्यटन विकास को लेकर सुख की सरकार गंभीर है। जिसके तहत प्रदेश में पर्यटन विभाग की ऐसी संपत्तियां जिन्हें विभाग ने बनाकर अन्य विभागों को दिया था और जिन पर 20.25 साल से ताले लटके हुए थे, उनके ताले खोलने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। एडीबी के 2500 करोड़ के प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए टूरिज्म की वोल्वो की जगह हाईटेक बसें चलाई जाएंगी, यही नहीं डबल डेकर बसों पर भी विचार किया जा रहा है। यह बात हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली ने मैक्लोडगंज में पर्यटन विभाग की राज्य स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।