-
Advertisement
मशहूर शायर राहत इंदौरी का इंदौर के अस्पताल में निधन; Covid-19 पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट
इंदौर। देश भर में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर शायर राहत इंदौरी (Rahat Indori) का मंगलवार को निधन हो गया। वह 70 साल के थे। मंगलवार की सुबह उन्होंने खुद ही ट्वीट करके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी।
कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है.ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूँ
दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूँएक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी.
— Dr. Rahat Indori – forever (@rahatindori) August 11, 2020
उन्होंने लिखा था, ‘कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऑरविंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं, दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं।’ बताया जा रहा है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ।
हम लोग उन्हें बचा नहीं सके, उन्हें 60 फीसदी निमोनिया था
राहत की उम्र 70 साल है, ऐसे में उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान दिल का दौरा पड़ जाने के कारण उनका निधन हो गया। इसके बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। प्रदेश के सभी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। राहत इंदौरी को पहले से भी कई तरह की बीमारी थी। उन्होंने शुगर और हार्ट की भी दिक्कत थी।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: रूस ने बना ली दुनिया की पहली Covid-19 वैक्सीन, पुतिन की बेटी को भी लगाया गया टीका
राहत इंदौरी का इलाज कर रहे अरबिंदो अस्पताल के डॉक्टर विनोद भंडारी ने कहा है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हें 2 बार दिल का दौरा पड़ा था। उसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ती गई है। हम लोग उन्हें बचा नहीं सके। उन्हें 60 फीसदी निमोनिया था। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें पहले से निमोनिया था। गौरतलब है कि राहत इंदौरी मशहूर शायर हैं, साथ ही वह बॉलीवुड के लिए भी कई गाने लिखते आए हैं।