-
Advertisement
Flag March | Amritpal Singh | Punjab Police |
Last Updated on March 19, 2023 by sintu kumar
फरार खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने अमृतपाल द्वारा भागने के वक्त इस्तेमाल की गई गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है। साथ ही उसके कई सहयोगियों को भी हिरासत में ले लिया है। जालंधर सहित कुछ एक जगहों पर पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च भी किया। साथ ही पुलिस ने दावा किया कि राज्य में कानून की स्थिति सामान्य है। अमृतपाल को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसी बीच वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के मामले में गिरफ्तार 7 लोगों को ब्यास कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पंजाब में इंटरनेट सेवाएं कल तक के लिए बंद रहेंगी।