-
Advertisement
Flights | Tourist Season | Kangra |
/
HP-1
/
Apr 23 20231 year ago
पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ ही प्रदेश के अति व्यस्त व सबसे बड़े कांगड़ा हवाई अड्डे पर उड़ानों की संख्या भी बढ़ना शुरू हो गई है। फ्लाइट्स के माध्यम से ही सैकड़ों की संख्या में पर्यटक कांगड़ा घाटी में कदम रख रहे हैं। फिलहाल कांगड़ा एयरपोर्ट से 24 उड़ानों में से 20 ने मूवमेंट करनी शुरू कर दी है। आसानी से फ्लाइट कनेक्टिविटी होने के चलते अब देश दुनिया से वीआईपी, वीआईपी समेत सैकड़ों पर्यटक कांगड़ा घाटी के भ्रमण को पहुंच रहे हैं।
Tags