-
Advertisement
फ्लोरिडा में नस्लीय ‘नफरत’ से प्रेरित बंदूकधारी ने की 3 अश्वेतों की हत्या
Last Updated on August 27, 2023 by sintu kumar
फ्लोरिडा। अमेरिका में नस्लीय नफरत (Racist Hate) से प्रेरित एक बंदूकधारी ने फ्लोरिडा (Florida) के जैक्सनविले में शनिवार को तीन अश्वेत लोगों की गोली मारकर हत्या (Shot 3 People) कर दी। बाद में बंदूकधारी ने खुद को भी गोली मार ली। शेरिफ टीके वाटर्स ने कहा कि हमलावर लगभग 20 साल का एक श्वेत पुरुष था। उसने एक एआर-स्टाइल राइफल और हैंडगन उठा रखी थी। उसने डॉलर जनरल डिस्काउंट स्टोर के अंदर अंधाधुंध गोलीबारी की थी।
निशाने पर थे अश्वेत लोग
शेरिफ ने बताया, “उसने लोगों के एक निश्चित समूह को निशाना बनाया और वह अश्वेत लोग थे। यह बहुत साफ था कि वह लोगों को मारने आया था। उसने यही कहा कि वह मारना चाहता है।” मारे गए लोगों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
यह भी पढ़े:नूंह में कल ब्रजमंडल यात्रा को परमिशन नहीं; बजरंग दल और VHP अड़े
हेट क्राइम के रूप में जांच करेगी एफबीआई
शेरिफ वाटर्स (Sheriff Waters) ने मीडिया को बताया, “हमले से कुछ समय पहले बंदूकधारी के परिवार को एक पत्र मिला, जिससे उसकी नफरत की घृणित विचारधारा का पता चलता है।” जैक्सनविले के लिए ब्यूरो के विशेष एजेंट शेरी ओन्क्स ने कहा, एफबीआई इस गोलीबारी की जांच हेट क्राइम के रूप में करेगी। हाल ही में बोस्टन, शिकागो और ओक्लाहोमा में भी गोलीबारी की घटनाएं सामने आई।