-
Advertisement
वो सड़क पर पड़ा था मदहोश बुलाई एंबुलेंस-तो उड़े होश
Last Updated on July 26, 2022 by Deepak
कहते हैं नशा करना बुरी आदत है लेकिन कुछ लोग है कि मानते ही नहीं। नशे में इंसान होशहवास को बैठता है और उसे पता ही नहीं चलता है कि वो क्या कर रहा है और कहां पर पड़ा है। हमीरपुर में आज एक अजब वाक्या हुआ। यहां पर भरी बारिश में एक वयक्ति बेसुध हो कर बीच सड़क पर लेटा हुआ था। इसी बीच किसी ने 108 एंबुलेंस को फोन भी कर दिया। अस्पताल से एंबुलेंस भी समय पर पहुंच गई। स्वास्थ्य कर्मियों और स्थानीय लोगों ने उस व्यक्ति को उठकर एंबुलेंस में डाल दिया। इतने में उसे हल्का सा होश आया और व्यक्ति उठ कर बैठ गया। बात में पता चला कि उसने शराब पी रखी थी और उसे कोई बीमारी नहीं। इसके बाद वह एंबुलेंस से नीचे उतर गया। एम्बुलेंस कर्मचारियों ने कहा कि इस को कोई भी बीमारी नहीं है इसलिए हम इस को नहीं ले जा सकते है और ये पुलिस केस है। फिर अंत में पुलिस को फोन किया गया।