-
Advertisement
Hare Krishna Seva | Hanuman Jayanti | Himachal |
Last Updated on April 6, 2023 by sintu kumar
भगवान हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हरे कृष्ण सेवा समिति द्वारा वीरवार को ऊना शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। ऊना जिला मुख्यालय पर निकाली गई शोभायात्रा में जहाँ हनुमान जी की शोभायात्रा में विभिन्न बैंड पार्टियां और हरी नाम संकीर्तन मंडलियां मौजूद रही वहीँ इसके साथ ही ऊना शहर में पहली बार भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा भी निकाली गई। ऊना शहर में श्रद्धालुओं ने जगह जगह शोभायात्रा पुष्प वर्षा से स्वागत किया वहीं श्रद्धालुओं द्वारा भंडारों का भी आयोजन किया गया।