-
Advertisement
हिमाचल डेंटल कॉलेज कर्मचारी महासंघ ने बोला हल्ला, जाने क्या हैं उनकी मांगे
Last Updated on November 8, 2021 by saroj patrwal
सुंदरनगर। हिमाचल डेंटल कॉलेज कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर गेट मीटिंग की और प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। संघ के प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि प्रबंधन संघ की मांगों को अनसुना करता आया है। इसके विरोध में प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन का रूख अख्तियार किया है। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी कॉलेज प्रबंधन ने संघ की मांगों को नहीं माना तो क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठने के लिए संघ के पदाधिकारी मजबूर होंगे और इस दौरान कॉलेज प्रबंधन जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि 20-25 साल डेंटल कॉलेज में कर्मचारियों को अपनी सेवा देते हुए बीत गई हैं। लेकिन अभी तक किसी भी तरह के वेतन में ना तो वृद्धि की गई है। ना तो अन्य कोई वित्तीय लाभ दिया गया है। जिसके चलते कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है इसके विरोध में संघ ने आंदोलनकारियों का बनाने का निर्णय लिया है और इस आंदोलन के बारे में कॉलेज प्रबंधन को भी नोटिस जारी करके अवगत करवा दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group