-
Advertisement
Asian Games 2023: रोलर स्केटिंग में भारतीय महिला और पुरूष टीमों ने जीते दो मेडल
Last Updated on October 2, 2023 by Soumitra Roy
Asian Games 2023: चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भारत की महिला और पुरूष 3000 मीटर स्पीड स्केटिंग रिले टीमों(3000 meter speed skating relay teams) ने सोमवार सुबह अपने-अपने मुकाबलों में कांस्य पदक (Bronze medal) जीते। भारत की संजना भटुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी ने महिलाओं की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। यहां इस स्पर्धा में देश का यह पहला रोलर स्केटिंग पदक (Roller skating medals)था।
Our Speed Skating 3000m Relay teams radiating JOY 🇮🇳🤩
Many congratulations! 👍🏻#Cheer4India#Hallabol#JeetegaBharat#BharatAtAG22 pic.twitter.com/HAIbuVtHbR
— SAI Media (@Media_SAI) October 2, 2023
एशियाई खेल के इतिहास में यह भारत का तीसरा रोलर स्पोट्र्स पदक है। एक अन्य मुकाबले में भारत के आर्यनपाल सिंह घुमन, आनंद कुमार वेलकुमार, सिद्धांत कांबले और विक्रम इंगले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्पीड स्केटिंग रिले फाइनल (Skating Relay final)में कांस्य पदक जीता। इसी के साथ एशियाई खेलों में रोलर स्केटिंग में भारत ने दूसरा पदक हासिल किया। इसी स्पर्धा में चीनी ताइपे ने स्वर्ण और दक्षिण कोरिया ने रजत पदक जीता। आज की करें तो सभी की निगाहें एथलेटिक्स पर रहेंगी, जिसमें कुल 5 से 6 फाइनल मतलब मेडल इवेंट होने हैं। इसके अलावा डाइविंग में मेडल के लिए भारत के लंदन सिंह पर निगाहें रहेंगी। इन खेलों के अलावा हॉकी, बैडमिंटन, स्क्वॉश, टेबल टेनिस, तीरंदाजी जैसे इवेंट में भी भारत अपनी दावेदारी पेश करता आज दिखेगा। भारत अब तक 55 मेडल जीत चुका है।