-
Advertisement

भारत के दबाव में झुका Pak: भारतीय दूतावास के दोनों अधिकारी रिहा किए गए
नई दिल्ली। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास के दो कर्मचारी रिहा कर दिए गए हैं और वो भारतीय मिशन पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारत के दबाव के सामने झुकते हुए कथित तौर पर गिरफ्तार किए गए भारतीय दूतावार के दोनों कर्मचारियों को रिहा किया है। ये दोनों कर्मचारी सुरक्षित रूप से वापस भारतीय मिशन में लौट आए हैं। भारत ने दोनों अधिकारियों के कथित तौर पर गिरफ्तार किए जाने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था।
इससे पहले खबर आई थी कि आज सुबह से ही लापता बताए जा रहे इन दोनों भारतीय कर्मियों को इस्लामाबाद पुलिस ने हिट एंड रन मामले (Hit and run case) में गिरफ्तार (Arrest) किया था। इससे पहले इस मामले में भारत में पाकिस्तान (Pakistan) के उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया। जिसके बाद अब पाकिस्तानी मीडिया ने पुलिस सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है कि दोनों अधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों को हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने एक राहगीर पर गाड़ी चढ़ा दी और वहां से भाग गए।
यह भी पढ़ें: Basement की निर्माणाधीन दीवार गिरने से दबे दो मजदूर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
अतंरराष्ट्रीय नियम-कानूनों को ताक पर रख हुई गिरफ्तारी
बता दें कि गिरफ्तार किए गए दोनों अधिकारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं, वे जमानती हैं। लिहाजा दोनों की बहुत जल्द रिहाई हो सकती है। लेकिन अहम मसला ये है कि डिप्लोमेटिक कानूनों के अनुसार कोई भी देश किसी दूसरे देश के राजनयिक को गिरफ्तार नहीं कर सकती। ऐसे में माना जा रहा है कि यह मामला अभी और बड़ा होगा। क्योंकि इस्लामाबाद पुलिस ने अतंरराष्ट्रीय नियम-कानूनों को ताक पर रखते हुए भारतीय राजनयिकों को कथित तौर पर गिरफ्तार किया है। वहीं इस गिरफ्तारी पर भारत में विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के सीडीए को समन किया है।
यह भी पढ़ें: अमृतसर में BSF के 16 जवान कोरोना पॉजिटव, जालंधर में आठ, पटियाला में नौ नए मामले
भारत ने कहा- अधिकारियों को किसी प्रकार की प्रताड़ना नहीं दी जानी चाहिए
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के समक्ष कड़ा ऐतराज जताया है। विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि भारतीय अधिकारियों को किसी प्रकार की प्रताड़ना नहीं दी जानी चाहिए। पाकिस्तान की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और राजनयिक तरीके से इसका समाधान निकाला जाए। पाकिस्तान की तरफ से कहा गया है कि दोनों अधिकारियों को आधिकारिक वाहन में बिठाकर जितनी जल्द हो सके भारतीय उच्चायोग पुहंचाया जाए। बता दें कि गिरफ्तार भारतीय अधिकारियों का भारत से अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है। यहां तक कि दोनों अधिकारियों का पाकिस्तान के कार्यकारी उच्चायुक्त से भी कोई संपर्क नहीं हो पाया है। हालांकि पाकिस्तानी मीडिया में ऐसी खबरें चल रही थीं।