-
Advertisement
Great Khali को क्यों उठा “दर्द”
नाहन। द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा ने कहा कि फिलहाल उनका राजनीति में आने का अभी कोई इरादा नहीं है। हां, इतना जरूर है कि वह पब्लिक इंटरस्ट में अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। यह सभी का लोकतांत्रिक अधिकार भी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही। खली गुरुवार को को नाहन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सिरमौर के पिछड़ेपन को लेकर कहा कि अभी भी यहां सड़कों की हालत सही नहीं है। शिलाई विधानसभा में खराब सड़कों से लोग परेशान हैं। यहां के लोगों को यदि आपातकाल में नाहन आना पड़े तो उसके लिए नाहन पहुंचना किसी बार्डर से कम नहीं है। लोग सिर्फ इतना ही चाहते हैं कि उन्हें अच्छी सड़क मिले। पीने को स्वच्छ पानी मिले। अच्छी शिक्षा हो। अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मिल सके। इसके अलावा लोग कुछ नहीं चाहते। इन सब विषयों को लेकर आज भी सिरमौर पिछड़ा है। यह हकीकत है। उन्होंने कहा कि 21 साल पहले शिलाई के नैनीधार के लिए रेस्टहाउस बनाने की घोषणा हुई थी। किस सरकार ने की लोग यह तक भूल चुके हैं। इस वक्त के बीच क्या कुछ नहीं हो जाता। मगर आज तक ये घोषणा तक ही सीमित है। सरकार को सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।