-
Advertisement
Lathicharge | Triveni Ghat | Policemen Injured |
बिलासपुर। सोलन.बिलासपुर सीमा पर अली खड्ड में बन रही कीकर.नवगांव पेयजल योजना का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने आज खासा बवाल कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने काम रोकने के लिए पथराव किया। जिसमें सात पुलिसकर्मी व एक होमगार्ड का जवान घायल हो गए हैं। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। ग्रामीणों ने अर्की प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उधर, प्रदर्शनकारियों ने त्रिवेणी घाट में हुए जल विवाद के दौरान अर्की पुलिस की ओर से लाठीचार्ज का आरोप लगाया है। इसमें श्री नयना देवी जी से बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा को भी हल्की चोटें आई हैं। रणधीर शर्मा ने अर्की पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।