-
Advertisement
Nadaun: तेंदुए की दहशत से सहमे लोग, घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे ग्रामीण
Last Updated on July 21, 2020 by Vishal Rana
नादौन। हमीरपुर जिला के नादौन उपमंडल की पंचायत बड़ा में तेंदुए (Leopard) की दहशत से पंचायत निवासी काफी सहमे हुए हैं। तेंदुआ ना केवल लोगों के घरों के आसपास घूमता हुआ देखा जा रहा है, बल्कि कई लोगों को रास्तों में भी मिल रहा है। पंचायत के निवासी संजीव कुमार, सोनू, विजय, मनोज, पवन, जीत राम व अशोक कुमार आदि ने बताया कि तेंदुए के इस तरह से घूमने से लोगों में भय का माहौल है। अब उन्हें अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है। घर की औरतें (Womens) अपने पशुओं को खेतों से चारा लाने के लिए भी डर रही हैं। यही नहीं सपडोह पंचायत के गांव तुरंगाल में भी तेंदुए के सरेआम घूमने की शिकायतें मिली हैं।
यह भी पढ़ें: Una: गिंडपुर मलौण के जंगल में मिला मादा तेंदुए का शव
लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत (Complaint) पंचायत प्रधान से भी की है और समस्या का अतिशीघ्र निवारण करने का आग्रह किया है। ग्राम पंचायत बड़ा के प्रधान अशोक कुमार ने कहा कि लोगों की तेंदुए के मिलने की शिकायतें उन्हें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने इस बारे वन विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया है। अतिशीघ्र समस्या को हल करने की मांग की है। वहीं, वन विभाग के धनपुर वीट के फॉरेस्ट गॉर्ड चमन लाल ने कहा कि लोगों की समस्या को अतिशीघ्र हल करने के लिए बड़ा पंचायत में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group