-
Advertisement
26 जनवरी की परेड में बंगाल के बाद महाराष्ट्र की झांकी भी नहीं होगी शामिल
Last Updated on January 2, 2020 by
नई दिल्ली। इस साल 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस की परेड (26 January parade) में पश्चिम बंगाल के बाद महाराष्ट्र (Maharashtra) की झांकी भी नहीं दिखेगी। इस साल होने वाली परेड में कुल 22 झांकियां देखने में आएंगी, जिसमें से 16 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेश की और 6 केंद्रीय मंत्रालयों की तरफ से शामिल होंगी। राज्य में मंत्री जितेंद्र अवध का दावा है कि इस साल 26 जनवरी की परेड में महाराष्ट्र की झांकी को गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने अस्वीकार कर दिया है।
शिवसेना सांसद संजय राउत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) ने महाराष्ट्र की झांकी शामिल ना होने पर कहा -‘राज्य की झांकी हमेशा से देश का आकर्षण रही है। अगर कांग्रेस के दौर में झांकी अस्वीकार की जाती तो महाराष्ट्र बीजेपी (BJP) हमलावर हो जाती। जानकारी के लिए बता दें, इस बार गृह मंत्रालय के पास राज्यों, मंत्रालयों की तरफ से गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए 56 प्रपोजल आए थे। इनमें पश्चिम बंगाल की सरकार का प्रपोजल भी शामिल था। लेकिन सरकार ने पश्चिम बंगाल की झांकी के प्रपोजल को ठुकरा दिया है।
संजय राउत ने कहा कि, इस बार क्यों महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की झांकी को जगह नहीं मिली। दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार नहीं है यही कारण है। उन्होंने कहा अब ऐसे में देखना होगा कि केंद्र सरकार राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड को परेड में शामिल करती है या नहीं।