-
Advertisement
धोनी के Birthday पर ब्रावो ने रिलीज़ किया ‘हेलीकॉप्टर 7’ गाना; कोहली-रोहित समेत इन लोगों ने किया विश
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आज 39 साल के हो गए। धोनी के 39वें जन्मदिन (Birthday) पर उनके प्रति सम्मान के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के ऑल-राउंडर ड्वेन ब्रावो ने अपना गाना ‘हेलीकॉप्टर 7’ (Helicopter 7) रिलीज़ किया है। इसके एक हिस्से में कहा गया, ‘उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने देने के लिए गांगुली को धन्यवाद कहना चाहिए, क्योंकि तब उन्होंने अपना पहला शतक जड़ा और ‘ब्रैंड माही’ की शुरुआत हुई।’ वहीं धोनी को आज रात 12 बजे से ही बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। धोनी के फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिए ढेरों ट्वीट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स कर रहे हैं, धोनी को उनके जन्मदिन पर विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों ने बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: इशांत शर्मा बोले- Dhoni को मैंने 2013 के बाद समझा, इससे पहले मेरी उनसे सीमित बातचीत थी
Happy b'day Mahi bhai. Wish you good health and happiness always. God bless you 🙏😃 pic.twitter.com/i9zR4Zb5A3
— Virat Kohli (@imVkohli) July 7, 2020
टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी को बधाई देते हुए लिखा, ‘हैपी बर्थडे माही भाई। आपके हमेशा अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं। भगवान आपको हमेशा खुश रखे।’
Cooling off with Mr Cool. Happy birthday @msdhoni. pic.twitter.com/fZQgGGRcD4
— Rohit Sharma (@ImRo45) July 7, 2020
इसके अलावा भारत की वनडे और टी-20 टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ‘मिस्टर कूल के साथ कूलिंग। जन्मदिन की शुभकामनाएं।’
THALA DHARISANAM! 😍💛 #HappyBirthdayDhoni pic.twitter.com/VPVEl5JeCm
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) July 6, 2020
यहां देखें धोनी की उपलब्धियों की लिस्ट
- 1 क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011)
- 1 टी-20 वर्ल्ड कप (2007)
- 1 चैम्पियंस ट्रॉफी (2013)
- 3 आईपीएल खिताब (2010, 2011, 2018)
- 2 चैम्पियंस लीग टी-20 खिताब (2010, 2014)
- 10,773 वनडे रन+ विकेट के पीछे 444 शिकार
- 4,876 टेस्ट रन + विकेट के पीछे 294 शिकार
- 1,617 टी-20 इंटरनेशनल रन + विकेट के पीछे 91 शिकार
वर्ल्ड क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। धोनी की कप्तानी में भारत आईसीसी वर्ल्ड टी-20 (2007), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) का खिताब जीत चुका है। इसके अलावा भारत 2009 में पहली बार टेस्ट में नंबर एक बना था।