-
Advertisement
महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी से दिया इस्तीफा
पूर्व सांसद और महिला कांग्रेस प्रमुख सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। इस बीच, पार्टी के नेता हाल के घटनाक्रम पर चुप्पी साधे हुए हैं।
बता दें कि देव ने राष्ट्रीय राजधानी में नई नियुक्त असम कांग्रेस टीम के साथ सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी से मुलाकात के दो दिन बाद इस्तीफा दिया है। देव पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय संतोष मोहन देव की बेटी हैं। असम विधानसभा चुनाव से पहले, अफवाहें थीं कि वह पार्टी छोड़ रही हैं। हालांकि, उन्होंने तब पार्टी छोड़ने की बात को नकारा था।
-आईएएनएस
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page