-
Advertisement
प्रेम प्रसंग में पति को दिया तलाक, प्रेमी ने भी बात बंद की तो महिला ने उठाया खौफनाक कदम
Himachal News: आप ने ये गाना तो जरूर सुना होगा जिस के लिए सबको छोड़ा उसी ने मेरे दिल को तोड़ा……..मंडी जिले की चंडयाल पंचायत में भी ऐसा हुआ कुछ हुआ है। एक महिला ने प्रेमी के चक्कर में पति को छोड़ दिया और अब प्रेमी ने भी बात करना बंद कर दिया … इसके बाद महिला ने पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया।
शादीशुदा युवक के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी करीब 35 वर्षीय महिला का मंडी निवासी एक शादीशुदा युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।इस रिश्ते की जानकारी होने पर महिला के पति ने उसे तलाक दे दिया था। पति से अलग होने के बाद महिला अपने प्रेमी के भरोसे रह रही थी, लेकिन हाल ही में उस युवक ने भी उससे दूरी बना ली और बातचीत बंद कर दी। इसी बात से आहत होकर महिला अचानक चंडयाल पंचायत परिसर पहुंची, जहां नामांकन प्रक्रिया के कारण काफी भीड़ मौजूद थी।
खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला काफी परेशान दिखाई दे रही थी। उसने अपने परिचित युवक को भी वहां बुलाया था और दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत होती रही। इसी दौरान महिला ने अपने बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली और खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। वह माचिस जलाने की कोशिश करने लगी, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे रोक लिया। लोगों की तत्परता के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ की। पुलिस ने महिला और युवक को समझाकर मामला शांत करवाया। काफी समझाने के बाद, महिला ने भविष्य में कभी भी उस युवक से संपर्क ना करने और कोई आत्मघाती कदम न उठाने का आश्वासन दिया।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

