-
Advertisement
Mohini Ekadashi 2025: आज है मोहिनी एकादशी व्रत, इन चीजों का करें दान
Mohini Ekadashi Vrat: हिंदू धर्म में मोहिनी एकादशी व्रत (Mohini Ekadashi 2024) भगवान विष्णु को समर्पित है। यह व्रत वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। इस बार 8 मई को मोहिनी एकादशी व्रत किया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और उनके मोहिनी अवतार की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। सुखी जीवन की प्राप्ति के लिए मोहिनी एकादशी व्रत (Mohini Ekadashi Vrat) किया जाता है। इस व्रत को करने से दुखों और पापों से मुक्ति मिलती है। इस साल मोहिनी एकादशी का व्रत 8 मई 2025 को रखा जाएगा। व्रत का पारण अगले दिन 9 मई 2025 यानी द्वादशी तिथि को किया जाता है। इस दिन पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 34 मिनट से लेकर 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
मोहिनी एकादशी व्रत की पूजाविधि
एकादशी तिथि पर जल्दी उठकर सूर्यदेव को जल अर्घ्य दें। रोली, मोली, पीले चन्दन, अक्षत, पीले पुष्प, ऋतुफल, मिष्ठान आदि भगवान विष्णु को अर्पित करें।
फिर धूप-दीप से श्री हरि की आरती उतारें और मोहिनी एकादशी की कथा पढ़ें। इस दिन ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जप और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना बहुत फलदायी है। द्वादशी के दिन ब्राह्मणों को भोजन करवाने के बाद स्वयं भोजन करें।
मोहिनी एकादशी के दिन क्या दान करना चाहिए?
मोहिनी एकादशी पर अन्न, जल, वस्त्र, फल, पुस्तक और शर्बत आदि का दान करना शुभ माना गया है। इस दिन जरूरतमंदों को ये चीजें दान करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
कपड़े का दान – मोहिनी एकादशी के दिन कपड़ों का दान करना बहुत शुभ और फलदायी माना जाता है। एकादशी के दिन गरीब को कपड़ों का दान जरूर करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में खुशहाली बनी रहती है।
गुड़ का दान -मोहिनी एकादशी के दिन गुड़ का दान जरूर करना चाहिए। गुड़ का दान करने से जीवन में सौभाग्य और संपन्नता आती है । गुड़ का दान दरिद्रता को दूर करने में लाभकारी माना जाता है.
अन्न का दान –मोहिनी एकादशी के दिन गरीबों को अन्न का दान करना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि अन्न का दान करने से मां लक्ष्मी और विष्णु जी की विशेष कृपा बनी रहती है और घर में कभी भी धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है।
धन का दान– आप मोहिनी एकादशी के दिन अपनी क्षमतानुसार गरीबों को धन का दान कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि एकादशी के दिन धन का दान करने से आर्थिक संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
