-
Advertisement
Padma awardee/ Nek Ram Sharma /agriculture sector
केंद्र सरकार की तरफ से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की गई है। 2023 के लिए राष्ट्रपति ने 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री शामिल हैं। कृषि क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नेक राम शर्मा को भी पद्मश्री से नवाजा जाएगा। करसोग के नांज गांव के नेक राम शर्मा जैविक खेती से जुड़े हैं और नौ-अनाज की पारंपरिक फसल प्रणाली को पुनर्जीवित कर रहे हैं। पद्मश्री के लिए चयनित होने पर वीरवार को मंडी में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस पर उन्हें सम्मानित भी किया गया।