-
Advertisement
Bhopal railway station पर ओवरब्रिज की सीढ़ियां ढहने से दबे लोग, 8 पहुंचे अस्पताल
Last Updated on February 13, 2020 by
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। सुबह करीब साढ़े 8 से 9 बजे के बीच स्टेशन के दो-तीन नंबर प्लैटफॉर्म पर ओवरब्रिज (Overbridge) की सीढ़ियां ढह गईं। सीढ़ियां (Stairs) ढहने के बाद मलबे की चपेट में कई यात्री आ गए। इस घटना में तकरीबन 8 लोग घायल हुए हैं। ओवरब्रिज की सीढ़ियां ढहने की खबर मिलने के बाद प्रशासनिक अमले के होश उड़ गए।
https://twitter.com/socialbhopal/status/1227811347284447232
घटना स्थल पर एसडीईआरएफ की टीम पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद रेलवे के अधिकारी पहुंच गए हैं और बचावकार्य चल रहा है।