-
Advertisement
![Vijayadashami](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2024/10/Vijayadashami.jpg)
Dussehra Festival : पीएम मोदी ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं,संघ प्रमुख भागवत ने किया शस्त्र पूजन
PM Modi Wishes Vijayadashami : देशभर में आज दशहरा पर्व की धूम है,इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देशवासियों को विजयदशमी (Vijayadashami) की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर देशवासियों के लिए विजय की कामना की है।
देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 12, 2024
दशहरे (Dussehra) की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।
आरएसएस के सदस्यों ने किया पथ संचलन का आयोजन
नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे .. Yugabd 5126 Vijayadashami Utsav at Nagpur. #RSS100 pic.twitter.com/oezS0n1vTJ
— RSS (@RSSorg) October 12, 2024
दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के सदस्यों ने भी पथ संचलन का आयोजन किया। आरएसएस प्रमुख (Mohan Bhagwat) मोहन भागवत ने शस्त्र पूजा (Shastra Puja) की। शस्त्र पूजा के दौरान पद्म भूषण और पूर्व इसरो प्रमुख के. राधाकृष्णन भी इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। दशहरा पर्व असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन 10 दिन से चलने वाले युद्ध में मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर दिया था और भगवान राम ने रावण का अंत करके लंका पर विजय प्राप्त की थी।
-पंकज शर्मा