-
Advertisement
Rangrik Respa | TK Lochen Tulku | Rangrik |
काजा। स्पीति के रंगरीक गांव में रंगरीक रेस्पा महान योगी एवं सिद्ध पुरुष पर लिखित पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम गोन्पा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रिन्पोछे टीके लोचेन टुल्कु ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। रिन्पोछे टीके लोचेन टुल्कु ने कहा कि बौद्ध धर्म काफी व्यापक है। हमें अपने प्राचीन ग्रंथों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इन ग्रंथों के हिसाब से ही जीवन यापन करना चाहिए। संजीव कुमार की लिखित पुस्तक हिमालयी क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगी। हमें अपने सिद्ध पुरूषों के बारे में जानकारी एक दूसरे से सांझा करनी चाहिए।