-
Advertisement

BREAKING: दिल्ली के स्वास्थय मंत्री सत्येंद्र जैन को ED ने किया गिरफ्तार
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने हवाला मामले में मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया है। ईडी की इस कार्रवाई से दिल्ली की केजरीवाल सरकार को काफी बड़ा झटका लगा है।
जानकारी के अनुसार, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सत्येंद्र जैम को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इससे पहले एजेंसी ने सत्येंद्र जैन की 4 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की थी। सत्येंद्र जैन पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप था।
अब आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का नाम आ चुका है। मंत्री सत्येंद्र जैन पर आरोप है कि उन्होंने कोलकाता की एक कंपनी के जरिए बेनामी संपत्ति जुटाई थी। स्वास्थ्य मंत्री की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की आप सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का ओरपा है कि उन्होंने इस शैल कंपनी की मदद से अपनी बेनामी संपत्ति को व्हाइट मनी में तबदील करने की कोशिश की है