-
Advertisement
Kufri जाने से पहले पढ़ लेना ये रपट, अगर चाहते हैं परेशानी से बचना
Last Updated on January 21, 2020 by Deepak
शिमला। पर्यटक स्थल कुफरी (Kufri) जाने वाले सैलानियों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाए रखने के लिए जिला प्रशासन (Shimla Distt Administration) ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत कुफरी जाने वाले सैलानियों को दिन में साढ़े तीन बजे से पहले वापस शिमला लौटना होगा। इसके लिए पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन के माध्यम से बाकायदा अनाउंसमेंट कर सैलानियों को सूचित किया जा रहा है। चूंकि, इन दिनों शाम के समय छराबड़ा से फागू के बीच कोहरा जमने से फिसलन बढ़ने से हादसों की आशंका रहती है।
यह भी पढ़ें: धौलाधार की पहाड़ियों ने ओढ़ी सफेद चादर, ठंड की चपेट में Kangra घाटी
प्रशासन ने ये भी तय किया है कि मौसम खराब होने यानी बर्फबारी शुरू होने की स्थिति में भी सैलानियों से शिमला लौटने को कहा जाएगा। बहुत सारे सैलानी ठहरते तो शिमला शहर के होटलों में हैं पर घूमने कुफरी जाते हैं, विपरीत परिस्थितियों से पहले ही उन्हें सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन ने ये व्यवस्था लागू की है। सैलानियों को बर्फ पर गाड़ी चलाने का अनुभव नहीं होता, जिसके चलते टूरिस्ट वाहन स्किड होने के बाद यहां वहां फंस जाते हैं और ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) हो जाता है, जिससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है, इन्हीं सब चीजों से बचने के लिए प्रशासन ने ये व्यवस्था की है।