-
Advertisement
Shiv Bawdi | Summerhill | Shimla
Last Updated on August 26, 2023 by sintu kumar
शिमला के समरहिल स्थित शिव बावड़ी में जहां भूस्खलन ने जमकर तबाही मचाई, वहां भगवान शिव के परिवार की प्रतिमा को एक खरोंच तक नहीं आई है। यहां भगवान शिव के दर्शन करने आए 20 लोगों की जान चली गई, 11 दिन बाद चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए सभी शवों की बरामदगी हो सकी। घटना के 12वें दिन शिमला के शिव बावड़ी मंदिर में एक अद्भुत तस्वीर देखने को मिली है। जहां भूस्खलन ने भारी तबाही मचाईए वहां भगवान शिव और उनके परिवार के स्थापित मूर्ति जस की तस है। भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान श्री गणेश की मूर्ति को खरोंच तक भी नहीं आई है।