-
Advertisement
विक्रमादित्य बोले- हमारी सबसे बड़ी स्टार प्रचारक हैं बड़ी बहन कंगना
Lok Sabha Election 2024: मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) और बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बीच वाकयु़द्ध लगातार जारी है। एक बार फिर विक्रमादित्य ने कंगना पर तंज कसते हुए कहा कि ‘हमारी बड़ी बहन हमारी सबसे बड़ी स्टार प्रचारक (Star Campaigner) हैं’ जितना ज्यादा बोलती हैं उतना ही जनता हमें और आशीर्वाद देती हैं। उन्होनें कहा कि मुंबई से आए सैलानी की वापसी का पूरा बंदोबस्त हो गया है, अब जल्द ही बोरिया-बिस्तर भी पैक होगा।
वहीं आपको बता दें कि मंडी संसदीय क्षेत्र से 9 मई को विक्रमादित्य सिंह अपना नामांकन (Nomination) पत्र दाखिल करेंगे तो दूसरी ओर 14 मई को बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत भी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेगी। 9 मई को होने वाले विक्रमादित्य सिंह के नामांकन पत्र को लेकर कांग्रेस द्वारा सेरी मंच मंडी पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा इसको लेकर कांग्रेस द्वारा तैयारियां पूरी की जा रही है। इसको लेकर विक्रमादित्य सिंह ने संसदीय क्षेत्र की जनता से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है।
विक्रमादित्य ने कहा कि प्रभु श्री राम और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सभी देवी देवताओं के आशीर्वाद से उनके द्वारा 9 मई को सुबह 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। यह मात्र एक राजनीति कार्यक्रम नहीं बल्कि एक “संकल्प” होगा जो हम सब मिलकर मंडी संसदीय क्षेत्र को देश का नंबर एक संसदीय क्षेत्र बनाने के लिए लेंगे। विक्रमादित्य ने कहा कि उनके द्वारा जो प्राथमिकताएं तय की गई है उन्हें पूरा करने का हर प्रयास किया जाएगा। आईआईटी मंडी को और इंप्रूव, मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को भी और बेहतर किया जाएगा। बता दें कि विक्रमादित्य के नामांकन के दौरान प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, (CM Sukhvinder Singh Sukhu) कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ राष्ट्रीय कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद रहेंगे।

