-
Advertisement
Shivratri Fair | Jogindernagar | Jaleb
Last Updated on April 1, 2024 by Himachal Abhi Abhi
उपमंडल जोगिंद्रनगर में सोमवार को लघु शिवरात्रि मेले का भव्य आगाज हुआ। मेले में पधारे 100 से अधिक देवी-देवताओं ने जब जलेब में भाग लिया तो मानो ऐसा लगा देवलोक उतर आया हो। वाद्ययंत्रों की धुन पर देवलुओं ने भी नाटी डाली और सैकड़ों लोगों ने जलेब में भाग लिया। रामलीला मैदान से दोपहर बाद जलेब निकली। इसमें देवताओं के आकर्षक रथों, बजंतरियों के वाद्ययंत्रों और शहनाइयों की गूंज पर थिरकते देवलुओं ने जलेब की शोभा बढ़ाई। पुलिस का बैंड भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।