-
Advertisement
Dr. Rajesh Sharma Birthday-समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा रहे हैं आगे
Dr. Rajesh Sharma Birthday : कांगडा। पहली मल्टी मीडिया कंपनी श्री बालाजी मीडिया इन्वेंशन्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन डॉ राजेश शर्मा (Dr. Rajesh Sharma) का आज (Birthday) जन्मदिन है। डॉ राजेश शर्मा श्री बालाजी अस्पताल एंड काॅलेज ऑफ नर्सिंग कांगडा (Shree Balaji Hospital and College of Nursing Kangra) के भी सीएमडी हैं। समाज सेवा से जुड़े डॉ राजेश शर्मा हमेशा ही आर्थिक तौर पर कमजोर रहे लोगों की सेवा करते आए हैं। उनके जन्मदिवस पर उन्हें ढेरों शुभकामना संदेश मिल रहे हैं।
हिमाचल हॉकी के भी वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं डाॅ राजेश
डॉ राजेश शर्मा हिमाचल के कांगड़ा में श्री बालाजी मल्टी स्पेशलिटी नाम से अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज का संचालन करते हैं। इसके अलावा वह मल्टीपल बिजनेस भी हैंडल करते हैं। उनके पिता पंडित बालकृष्ण शर्मा (Pandit Balkrishna Sharma) भी वर्षों तक जिला कांगड़ा के कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष (Treasurer of Congress Party of District Kangra) रहे तो साथ ही लंबे समय तक नगर परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष रहे। डॉ राजेश शर्मा अपने पिता पंडित बालकृष्ण शर्मा के नाम पर एक ट्रस्ट का संचालन करते हैं। इसी तरह डॉ राजेश शर्मा कई सामाजिक संस्थाओं का भी दायित्व निभा रहे हैं। डाॅ राजेश (Senior Vice President of Himachal Hockey) हिमाचल हॉकी के भी वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं।
-राहुल कुमार

