-
Advertisement
Kullu: होम क्वारंटाइन में रह रहे लोगों को तंग करने पर होगी कानूनी कार्रवाई
कुल्लू। जिला में बाहर से आने के बाद होम क्वारंटाइन में रह रहे लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी आज एसपी कुल्लू गौरव सिंह (SP Kullu Gaurav Singh) ने दी है। उन्होंने बताया कि कुछ क्षेत्रों से होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) में रह रहे लोगों के साथ ग्रामीणों द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने की सूचना आ रही है। उन्होंने ऐसे ग्रामीणों को सख्त चेतावनी दी है कि वह ऐसा ना करें अन्यथा पुलिस को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी पड़ेगी। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि कुछ परिवार बाहर से लौट रहे हैं, जिनके घर में ताला लगा हुआ है। ऐसे में उन परिवारों को उनके घरों पर ही होम क्वारंटाइन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: 38 दिन के मासूस ने कैसे जीती Corona से जंग, रोचक है किस्सा जरूर पढ़ें
एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि कुल्लू जिला में बाहरी राज्यों से 2511 लोग कुल्लू जिला में आए हैं और इनमें विभिन्न राज्यों के रेड जोन क्षेत्र से 385 लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। जबकि 1800 लोगों को होम कवारंटाइन किया है जिसके लिए पूरे जिला में 9 टीमें बिना वर्दी से सर्विलांस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बॉर्डर मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर (BMS) एंट्री की जा रही है, जिससे कुल्लू जिला में आने वाले लोगों को संबंधित पंचायत प्रधान और पंचायत सचिव को सूचना देने के बाद बॉर्डर के अंदर लाया जा रहा है।

कर्फ्यू उल्लंघन के 121 मामलों में 222 लोग अरेस्ट, 79 वाहन जब्त
एसपी गौरव सिंह ने बताया कि होम क्वारंटाइन और संस्थागत क्वांरटाइन का उल्लंघन करने पर 15 लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई है। कुल्लू जिला में अभी तक पुलिस ने कर्फ्यू उलंघन के 121 मामले पंजीकृत कर 222 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 79 वाहनों को जब्त किया है। इसके इलावा विभिन्न प्रकार के पुलिस एक्ट के अंतर्गत 407 लोगों के चालान कर 4 लाख 83 हजार रुपए फाइन वसूला गया है। कुल्लू जिला में पुलिस प्रशासन व हॉम गार्ड के 970 जवान 24 घंटे पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं।

