-
Advertisement
हिमाचल पर्यटन निगम के होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ाने के लिए 15 दिन में देने होंगे सुझाव
लेखराज / शिमला। हिमाचल पर्यटन निगम (HPTDC) के होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ाने के लिए यूनिट इंचार्ज को 15 दिनों के भीतर एचपीटीडीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर को जरूरी सुझाव भेजने होंगे। चूंकि इस वक्त हिमाचल पर्यटन निगम के होटलों में ऑक्यूपेंसी उम्मीद से बहुत कम है। ऐसा ही कुछ पर्यटन निगम के होटल-रेस्तरां में फूड सेल का भी है। इसके लिए बकायदा सभी यूनिट इंचार्ज को एक सर्कुलर जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि पर्यटन निगम के चेयरमैन ने स्वयं इस बात को महसूस किया है कि पर्यटन निगम के होटलों में ऑक्यूपेंसी उम्मीद से बहुत कम है।
यूनिट इंचार्ज ऑक्यूपेंसी बढ़ाने को जरूरी कदम उठाए
सर्कुलर में कहा गया है कि पर्यटन निगम के होटलों (Himachal Tourism Corporation Hotels) में ऑक्यूपेंसी उम्मीद से बहुत कम है, इसलिए सभी यूनिट इंचार्ज अपनी-अपनी यूनिट में (Increase Occupancy) ऑक्यूपेंसी बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाएं। यही नहीं फूड सेल के मामले में भी कैसे इसे बढ़ाया जाना है, अपने स्तर पर कार्य करें। साथ ही पंद्रह दिन के भीतर एचपीटीडीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर को ऑक्यूपेंसी बढ़ाने के लिए जरूरी सुझाव भेजे।
यह भी पढ़े:सीएम सुक्खू के प्रधान सचिव भरत खेड़ा को केंद्र में एडिशनल सेक्रेटरी लगाया
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

