-
Advertisement
Tibetan Guru | Dalai Lama | McLeodganj |
Last Updated on April 22, 2023 by sintu kumar
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा अपने दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के बाद वापस मैक्लोडगंज पहुंच गए हैं। शनिवार को कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा का तिब्बती संस्कृति से स्वागत किया गया। इसके बाद तिब्बती धर्मगुरु का धर्मशाला के शिक्षा बोर्ड के पास भारी संख्या में बौद्ध भिक्षुओं ने स्वागत किया। दलाईलामा ने भी अपनी गाड़ी को रोककर बौद्ध भिक्षुओं का अभिवादन स्वीकार किया। वहीं, सीनेटर जैकलीन यूस्टैच.ब्रिनियो के नेतृत्व में फ्रांस की सीनेट का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भी आज दलाई लामा से मुलाकात की।