-
Advertisement
Vande Bharat | Color | Orange |
Last Updated on October 8, 2023 by sintu kumar
देशभर में सबसे ज्यादा पसंद की जा रही वंदे भारत ट्रेन का जब कलर बदल दिया तो सभी के दिमाग में ये सवाल आ रहा था कि आखिर ट्रेन का कलर नीले से बदलकर ऑरेंज क्यों कर दिया, उस समय पर कई लोग यह भी दिमाग लगा रहे थे कि राजनीतिक कारणों की वजह से शायद कलर में बदलाव किया गया है। अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत के कलर के बारे में खुलासा कर दिया है। ऑरेंज रंग की वंदे भारत को लाने के पीछे कोई राजनीतिक कारण नहीं है। ऑरेंज कलर की वंदे भारत के पीछे एक साइंटिफिक कारण है। साइंस के मुताबिक हमारी आंखों को 2 रंग सबसे ज्यादा आसानी से देख सकते हैं इसमें पहला है पीला और दूसरा है ऑरेंज यही वजह है कि यूरोप में लगभग 80 फीसदी ट्रेनों का कलर या तो ऑरेंज होता है। देश में पहली ऑरेंज ट्रेन को 24 सितंबर को हरी झंडी दिखाई गई थी।