-
Advertisement
Vinod Sultanpuri/ landslide / Kotbeja-Parwanoo Road
Last Updated on August 13, 2023 by sintu kumar
हिमाचल प्रदेश में बारिश के बीच जगह- जगह पर भूस्खलन के चलते खासा नुकसान हो रहा है। कसौली में भी बारिश से कई स्थानों पर पहाड़ी दरकी है। बीते जुलाई माह में हुई भारी बारिश के बाद से कोटबेजा -परवाणू सड़क पर पूरा पहाड़ खिसक जाने से मार्ग लगभग एक माह से बंद ही चल रही है। यहां पर लगातार मलबा और बड़े बड़े पत्थर गिर रहे हैं। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी यहां पहुंचने के लिए पहले वो 2 किमी पैदल चले फिर बाईक चलाकर भूस्खलन वाली जगह तक पहुंचे और उसके बाद जगह का मुआयना किया। इस जगह पर हालात ऐसे हैं कि वहां से पैदल गुजरना भी खतरे से खाली नहीं है। विभाग ने खोलने का प्रयास जरूर किया, लेकिन बारिश होने के पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ रहा है। इस दौरान काम में लगी जेसीबी को भी नुकसान हुआ है।