-
Advertisement

पिता ने बेटे के लिए बनाई स्पेशल कार, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। कभी-कभी हमें सोशल मीडिया पर लोगों के हुनर की वीडियोज भी देखने को मिलती हैं। वहीं, कभी-कभी ऐसी वीडियो देखने को मिलती हैं, जो हमारे दिल को छू लेती हैं। हाल ही में एक शख्स की वीडियो वायरल हुई है, जिसमें वह अपने बेटे के लिए लकड़ी की कार बनाता हुआ नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें- कबाड़ की कुर्सी से लखपति बन गई यह महिला, कैसे… जानें यहां
वायरल वीडियो में एक पिता अपने बेटे के लिए लकड़ी की कार (Wooden Car) बनाता दिख रहा है। वहीं, कार बन जाने के बाद वह इस कार को अपने बेटे को गिफ्ट करते हैं। यह वीडियो देखकर आप भावुक हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने बेजोड़ कौशल के दम पर पिता एक अद्भुत कार बनाते हैं, जो कि सड़क पर भी चलती है। शख्स ने ये कार केवल 64 दिनों मे तैयार की है। वीडियो ने इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
पिता का प्रेम और बेजोड़ कौशल के मेल से सिर्फ 68 दिन में बनी "Wooden Car".
बेटे के लिए स्पेशल गिफ्ट… pic.twitter.com/bM6DoCgSsM— Dipanshu Kabra (@ipskabra) January 28, 2022
इस वीडियो को ट्विटर पर आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर अकाउंट @ipskabra पर शेयर किया है। वीडियो की कैप्शन में उन्होंने लिखा पिता का प्रेम और बेजोड़ कौशल के मेल से सिर्फ 68 दिन में बनी वूडन कार। बेटे के लिए स्पेशल गिफ्ट। वीडियो को अब तक 39.3 हजार व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर बहुत से लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ लोग वीडियो को देखकर काफी हैरान हैं, जबकि कुछ लोग शख्स की काबलियत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।