-
Advertisement
weather || Shimla || monsoon
Last Updated on June 7, 2023 by sintu kumar
प्रदेशवासियों को अभी मौसम से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में मौसम खराब बना रहेगा। तापमान भी सामान्य से कम रहेंगे। मई महीने में पश्चिमी विक्षोभ अधिक असरदार होने के कारण प्रदेश भर में वर्षा का दौर जारी रहा। जिसके कारण तापमान में भी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 जून के बाद प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। अगले 48 घंटों में केरला तट पर मानसून दस्तक देगा। बता दें कि प्रदेश में सप्ताह तक अधिक वर्षा होने की संभावना नही है।डॉ सुरेंद्र पॉल ने कहा कि मई माह में पश्चिमी विक्षोभ अधिक सक्रिय होने के कारण प्रदेश भर में 84% अधिक वर्षा दर्ज की गई है और लगभग 20 वर्षों बाद मई महीने में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है।