-
Advertisement

संसद में पास हुआ महिला आरक्षण बिल,अब कानून बनने से एक कदम दूर
महिला आरक्षण बिल को लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी मंजूरी (Women’s Reservation Bill Pass in Rajyasabha) मिल गई है। गुरुवार को राज्यसभा में बिल सर्वसम्मति से पास हुआ। बिल के समर्थन 215 सांसदों ने वोट पड़े। विरोध में किसी ने वोट नहीं किया। राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर लंबी चर्चा हुई। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने महिला आरक्षण बिल (Women’s Reservation Bill)पर चर्चा का जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा- हमने बिल पर सार्थक चर्चा की है, भविष्य में इस चर्चा का एक एक शब्द काम आने वाला है। हर शब्द का अपना मूल्य है, महत्व है। नारी शक्ति को विशेष सम्मान सिर्फ विधेयक से नहीं मिल रहा है। इस विधेयक के प्रति सभी राजनीतिक दलों की सकारात्मक सोच होना, ये हमारे देश की नारी शक्ति को नई ऊर्जा देगा।
हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्रा का एक ऐतिहासिक क्षण! 140 करोड़ भारतवासियों को बहुत-बहुत बधाई!
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े बिल को वोट देने के लिए राज्यसभा के सभी सांसदों का हृदय से आभार। सर्वसम्मति से इसका पास होना बहुत उत्साहित करने वाला है।
इस बिल के पारित होने से जहां…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 21, 2023
महिला आरक्षण बिल (Nari Shakti Vandan Adhiniyam) के मुताबिक, लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33फीसदी रिजर्वेशन लागू किया जाएगा। लोकसभा की 543 सीटों में से 181 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। ये रिजर्वेशन 15 साल तक रहेगा। इसके बाद संसद चाहे तो इसकी अवधि बढ़ा सकती है। यह आरक्षण सीधे चुने जाने वाले जनप्रतिनिधियों के लिए लागू होगा। यानी यह राज्यसभा और राज्यों की विधान परिषदों पर लागू नहीं होगा।एक दिन पहले ही लोकसभा में महिला आरक्षण बिल दो-तिहाई बहुमत से पास हुआ था।