-
Advertisement
Pulwama: #NIA ने दाखिल की हजारों पन्नों की चार्जशीट; खोला पाक की आतंकी साजिशों का चिट्ठा
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पुलवामा आतंकी अटैक (Pulwama terrorist attack) मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। बतौर रिपोर्ट्स, ये चार्जशीट 13500 पन्नों की है। चार्जशीट में एनआईए ने 13 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें जैश-ए मोहम्मद का सरगना मौलाना मसूद अजहर का भी नाम शामिल है। बता दें कि इस आतंकी हमले में 40 CRPF जवान शहीद हो गए थे। इस हमले को अंजाम देने वाला आतंकी आदिल डार धमाके में ही मारा गया था। एनआईए तब से ही इस मामले की जांच कर रही थी। अब एनआईए ने 13500 पन्नों की चार्जशीट दायर की है।
यहां जानें किन-किन आतंकियों को बनाया गया है आरोपी
आदिल के साथ मिलकर हमले के लिए आईईडी बनाने वाला उमर फारूक भी मारा गया है। जबकि तीसरे शख्स समीर को आरोपी बनाया गया है। एनआईए ने ऐसे लोगों को भी अपनी चार्जशीट में आरोपी बनाया जो आदिल के मददगार थे। साथ ही पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आकाओं को भी चार्जशीट में आरोपी बनाया गया है। NIA की चार्जशीट में कहा गया है कि एक अन्य आरोपी इकबाल रादर ने इस हमले के पहले Umer Farooq नाम के एक आतंकी को रात के अंधेरे में सीमा पार करा कर घाटी में लाया था। NIA को इस बात के वीडियो सबूत भी मिल हैं, जिनमें अमावस्या यानी अंधेरी रात में घुसपैठ करने की रणनीति का जिक्र किया गया है। जांच एजेंसी को यह वीडियो Umer Farooq के फोन में मिला है। इस फोन के जरिए एजेंसी को पूरे प्लान के बारे में पता चला है कि जिसके जरिए आतंकी भारतीय सीमा में दाखिल हुए।
यह भी पढ़ें: प्रशांत भूषण अवमानना केस : 10 September तक टली सुनवाई, नई पीठ के पास जाएगा मामला
इसके साथ ही इसमें जैश-ए-मोहम्मद के एक टेलीग्राम ग्रुप का सबूत भी है, जिसमें हमले के कुछ वक्त बाद ही ‘100 भारतीय हिंदू सैनिकों को मारे जाने’ का दावा करते हुए एक पोस्ट किया गया था। बता दें कि आतंकी सरगना मसूद अज़हर मुंबई हमले के अलावा भारत में कई आतंकी घटनाओं के लिए वांछित हैं। एनआईए द्वारा दायर की गई इस चार्जशीट में इन लोगों के अलावा मोहम्मद अब्बास राथर, बिलाल अहमद कूचे, शाकिर बशीर, हुजैफा, इंशा जान, इंशा तारिक, पीर तारिक अहमद शाह, अश्क अहमद नेंगरू, इकबाल राथर, समीर अहमद डार और वैज़-उल इस्लाम को भी आरोपी बनाया गया है।

