-
Advertisement
Haryana के पंचकूला में एक ही परिवार के 9 लोग Corona positive
पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला जिले में एक ही परिवार के नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गुरुवार सुबह इनमें से सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona positive) आई। सभी मरीज सेक्टर 15 निवासी महिला मरीज के परिजन हैं। पंचकूला (Panchkula) में पिछले तीन दिन में कोरोना के नौ नए केस आने से जिले में अब कुल संक्रमित मरीज 14 हो गए हैं। हालांकि दो मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को महिला की रिपोर्ट में उसे कोरोना होने की पुष्टि हुई थी। महिला के पति की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। गुरुवार को उसके परिवार के बाकी सात सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। इसके साथ ही सेक्टर 15 को सील कर दिया गया है। पीजीआई (PGI) से रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की पुष्टि हो गई कि महिला के साथ उसके परिवार के अन्य सदस्य भी महामारी से संक्रमित हैं।
सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि अभी तक विभाग ने परिवार के 14 से ज्यादा सदस्यों समेत 24 लोगों को क्वारंटाइन किया है। इनमें सेक्टर-11 प्राइवेट क्लीनिक के डॉक्टर, उनकी फैमिली, ड्राइवर, स्टाफ के अलावा सेक्टर-6 मार्केट से एक रेडियोग्राफर और डॉक्टर शामिल हैं। महिला की सेक्टर-16 में रहने वाली सहेली को भी लाया गया है। पंचकूला में गुरुवार को सात नए केस सामने आने के बाद हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर अब 201 हो गए हैं। बुधवार को नूंह, पानीपत, सोनीपत और पंचकूला में छह मामले सामने आए थे। नूंह में तीन, पानीपत, सोनीपत और पंचकूला में एक-एक नया मामला सामने आया था।
