-
Advertisement
NIT Hamirpur/Science Congress/competition
Last Updated on December 14, 2023 by sintu kumar
एनआईटी हमीरपुर में राज्यस्तरीय चार दिवसीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डीसी हेमराज बैरवा ने किया है। चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के विभिन्न स्कूलों के 600 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता का आयोजन उपमंडल व जिला स्तर पर किया गया था। वहां से चयनित नन्हे वैज्ञानिक इस प्रतियोगिता हिस्सा ले रहे हैं। चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में पहले प्रदेश भर के 26 हजार नन्हें वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया था,जिनमें केवल 600 वैज्ञानिक ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित किए गए हैं।