-
Advertisement
#Nora_Fatehi ने साल #2020 को ऐसे दी विदाई, शेयर किया लास्ट धमाकेदार Dance Video
Last Updated on December 31, 2020 by Sintu Kumar
मुंबई। नोरा फतेही कितनी बेहतरीन डांसर हैं ये तो सब जानते हैं। नोरा (Nora Fatehi) ने अपने ज़बरदस्त डांस से हमेशा फैंस का दिल जीता है। बॉलीवुड के साथ-साथ नोरा सोशल मीडिया में भी काफी फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2 करोड़ 10 लाख फॉलोअर्स हैं। नोरा के वीडियो काफी वायरल हो जाते हैं। साल 2020 के खत्म होने पर नोरा ने एक डांस वीडियो (Dance Video) पोस्ट किया है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर डाले गए इस वीडियो में नोरा अपने साथी रजित देव के साथ अंग्रेज़ी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। नोरा ने इस वीडियो के साथ लिखा, “द कैटेगरी इज़ बॉडी। 2020 का आख़िरी वीडियो… अगला साल काफ़ी धमाकेदार होने वाला है, बस इंतज़ार कीजिए।”
यह भी पढ़ें: Viral Video: बॉयफ्रेंड के साथ बिता रही थी सुकून के पल, फिर बालों में लगी आग
Body Dance Cover by gorgeous Nora Fatehi with the choreographer Rajitdev is out now! They both absolutely killed it ❤️❤️🔥🔥🔥#NoraFatehi #WeLoveNoraFatehi @theestallion pic.twitter.com/KFL5bgPIX9
— Nora Fatehi Love (@Norafatehi_love) December 29, 2020
नोरा के मूव्स और एनर्जी वीडियो में हमेशा की तरह कमाल की हैं। नवंबर में नोरा के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की तादाद 2 करोड़ हुई थी, जिसका उन्होंने जमकर जश्न मनाया था। नोरा ने इस जश्न की कई तस्वीरें पोस्ट करके फैंस का शुक्रिया अदा किया था। नोरा ने लिखा था- मैंन जमकर मज़े किए। इतना सारा प्यार और ख़ुशियां। इस दिन के लिए आप सब दोस्तों का बहुत शुक्रिया।
Arya happens to be in great company, as none other than the gorgeous #NoraFatehi joins him in doing the #NachungaAise hookstep. Looks like finally the 2 dancing sensations have found each other.Tune in! https://t.co/LpFEO7SURR#tseries #BhushanKumar @TheAaryanKartik @themillind pic.twitter.com/E62C5wOgDB
— T-Series (@TSeries) December 29, 2020
कनाडा की रहने वाली मोरक्को मूल की नोरा ने अपना फ़िल्मी करियर बतौर एक्ट्रेस रोर- टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन से शुरू किया था। इसके बाद पुरी जगन्नाथ की फ़िल्म टेम्पर में उन्होंने एक गाना किया, जो उनका तेलुगु डेब्यू था। नोरा ने दक्षिण भारतीय भाषाओं की कई फ़िल्मों में डांस करके अपनी पहचान एक डांसर के तौर पर मजबूत कर ली।
The most beautiful and the gorgeous girl in the world! 🌸🌸🧿 Nora looks like princess in this pink dress 🤩💖💖 She is just WOW!! #NoraFatehi #WeLoveNoraFatehi pic.twitter.com/dora0ltl9a
— Nora Fatehi Love (@Norafatehi_love) December 20, 2020
नोरा फिल्म बाहुबली- द बिगिनिंग के एक गाने में प्रभास के साथ डांस करती नज़र आई थीं। 2018 में आई सत्यमेव जयते के रीमिक्स गाने दिलबर दिलबर ने नोरा को ज़बरदस्त लोकप्रियता दिलवाई। इस गाने में उनके डांस मूव्स की ख़ूब सराहा गया और उन्हें दिलबर गर्ल कहा जाने लगा। इसके बाद 2020 में नोरा वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आईं। अब अजय देवगन की भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया में नोरा नजर आएंगी।