-
Advertisement
Republic Day 2020 पर मोदी के मन की बात, कहा- ‘Can do’ का भाव, संकल्प बन उभरा’
Last Updated on January 26, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। पीएम ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा जब हर भारतवासी एक कदम चलता है तो हमारा भारतवर्ष 130 करोड़ कदम आगे बढ़ाता है। इसलिए चरैवेति, चरैवेति… का मंत्र लिए अपने प्रयास करते रहें। पीएम ने अपने संबोधन में कहा- ‘आज 26 जनवरी है।
2020 के पद्म-पुरस्कारों के लिए इस साल 46 हज़ार से अधिक नामांकन प्राप्त हुए। ये संख्या 2014 के मुक़ाबले 20 गुना से भी अधिक है। यह आँकड़े जन-जन के इस विश्वास को दर्शाते हैं कि पद्म-अवार्ड, अब People's Award बन चुका है: पीएम मोदी #MannKiBaat pic.twitter.com/Cr2YBxFaNp
— BJP (@BJP4India) January 26, 2020
2020 का ये प्रथम ‘मन की बात’ का मिलन है | इस वर्ष का भी यह पहला कार्यक्रम है, इस दशक का भी यह पहला कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि दिन बदलते हैं, हफ्ते बदल जाते हैं, महीने भी बदलते हैं, साल बदल जाते हैं, लेकिन, भारत के लोगों का उत्साह और हम भी कुछ कम नहीं हैं, हम भी कुछ करके रहेंगे | ‘Can do’…ये ‘Can do’ का भाव, संकल्प बनता हुआ उभर रहा है देश और समाज के लिए कुछ कर गुजरने की भावना, हर दिन, पहले से अधिक मजबूत होती जाती है।
यह भी पढ़ें: संविधान ने हर नागरिक को राजा बनाया लेकिन, अनुशासन जरूरी’ : मोहन भागवत
18 जनवरी को यवाओं ने देशभर में cyclothon का आयोजन किया।
जिसमें शामिल लाखों देशवासियों ने फिटनेस का संदेश दिया।
हमारा New India पूरी तरह से फिट रहे इसके लिए हर स्तर पर जो प्रयास देखने को मिल रहे हैं, वे जोश और उत्साह से भर देने वाले हैं: पीएम मोदी #MannKiBaat pic.twitter.com/cfzNoBcwfZ
— BJP (@BJP4India) January 26, 2020
मोदी ने कहा कि स्वच्छता के बाद जन-भागीदारी की भावना, participative sprite आज एक और क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है और वह है ‘जन संरक्षण’। जल संरक्षण के लिए कई व्यापक और इन्नोवेटिव प्रयास देश के हर कोने में चल रहे। पीएम ने असम की सरकार और वहां के लोगों को खेलो इंडिया की शानदार मेजबानी के लिए बधाई दी। उन्होने कहा कि इस महोत्सव के अंदर 80 रिकॉर्ड टूटे जिसमें से 56 रिकॉर्ड तोड़ने का काम हमारी बेटियों ने किया है।
मैं असम की सरकार और असम के लोगों को खेलो इंडिया की शानदार मेजबानी के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
इस महोत्सव ओए अंदर 80 रिकॉर्ड टूटे जिसमें से 56 रिकॉर्ड तोड़ने का काम हमारी बेटियों ने किया है: पीएम मोदी #MannKiBaat pic.twitter.com/lB06AGnswT
— BJP (@BJP4India) January 26, 2020
मोदी ने कहा कि उन्होंने नए साल पर मन की बात पर चार्टर बनाया है, जिसमें कई चीजों की लिस्ट बनाई गई है। इस ‘मन की बात चार्टर’ को जब वे पढ़ रहे था, तब, उन्हें भी आश्चर्य हुआ कि इतनी सारी बाते हैं! इतने सारे हैश-टैग्स हैं! और, हम सबने मिलकर ढ़ेर सारे प्रयास भी किए हैं।
स्वच्छता के बाद जन-भागीदारी की भावना, participative sprite आज एक और क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है और वह है 'जन संरक्षण'।
जल संरक्षण के लिए कई व्यापक और इन्नोवेटिव प्रयास देश के हर कोने में चल रहे: पीएम मोदी #MannKiBaat pic.twitter.com/yF1VMigzn0
— BJP (@BJP4India) January 26, 2020
मन की बात’ – sharing, learning और growing together का एक अच्छा और सहज platform बन गया है। हर महीने हज़ारों की संख्या में लोग, अपने सुझाव, अपने प्रयास, अपने अनुभव share करते हैं। देश के करोड़ों विद्यार्थियों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के अनुभव के बाद मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि देश का युवा आत्म विश्वास से भरा हुआ है और हर चुनौती के लिए तैयार है