-
Advertisement
चंडीगढ़-मनाली NH पर एक और हादसा, एक की मौत-4 घायल
Last Updated on February 7, 2021 by Sintu Kumar
मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे (Chandigarh-Manali National Highway) पर पंडोह के साथ लगते आठ मील के पास एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 4 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जोनल हॉस्पिटल मंडी में भर्ती करवा दिया गया है।
ये भी पढ़ें: Mandi में कार पर गिरे पत्थर- एक की मौत, Kangra में 5 साल के मासूम की गई जान
मिली जानकारी के अनुसार हादसा आज शाम के करीब हुआ। हरियाणा (Haryana) के रेवाड़ी के रहने वाले यह लोग मनाली घूमने गए हुए थे। वहां से वापस लौटते वक्त इनकी कार नंबर एचआर 14 पी 2871 आठ मील के पास अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसकी पहचान 31 वर्षीय संजय पुत्र प्रकाश के रूप में हुई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री (SP Mandi Shalini Agnihotri) ने हादसे की पुष्टि की है। बता दें कि इससे पहले हिमाचल के मंडी जिला में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भूस्खलन होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार औट थाना क्षेत्र के तहत आने वाले दवाड़ा नामक स्थान पर आज 11 बजे पहाड़ी से काफी मलबा नेशनल हाईवे पर आ गिरा। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर मौजूद मशीनरी की मदद से उस मलबे को एक घंटे के भीतर हटाकर हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया, लेकिन दोपहर करीब दो बजे पहाड़ी से पत्थरों का सैलाब आ गया। इसकी चपेट में हाईवे से गुजर रही एक नंबर एचपी 33 एफ 0506 आ गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…