-
Advertisement
#Border खोलने पर CM Jai Ram के बड़े बोल, विपक्ष ने उठाए सवाल
शिमला। बाहर से हिमाचल आने वालों के लिए आज से पंजीकरण की जरूरत नहीं होगी यानी अब प्रदेश के बॉर्डर (Border) सभी के लिए खोल दिए हैं। सरकार के इस निर्णय पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) का कहना है कि लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि लोगों की लगातार मांग के चलते पंजीकरण को ख़त्म किया गया है। केन्द्र की गाइडलाइंस के मुताबिक़ ही अब प्रदेश सबके लिए खुला है।
यह भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज से खुल गए Himachal बॉर्डर
उन्होंने कहा कि पर्यटकों सहित दूसरे लोगों को नेगेटिव रिपोर्ट लाने की भी जरूरत नहीं है। सिर्फ अभी इंटर स्टेट बसें (Inter state buses) नहीं चलाई जाएंगी। अब उन्हीं लोगों को क्वारंटाइन किया जाएगा जिनको सर्दी, ज़ुखाम व बुखार के लक्षण होंगे। जिन लोगों के पास घर में अपनी सुविधाएं हैं उनको होम आइसोलेशन में भेजा जाएगा। जबकि, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि प्रदेश की जनता को सरकार ने रामभरोसे छोड़ दिया है। अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र के साथ हिमाचल सरकार कोरोना से निपटने के लिए नाकाम रही है। सरकार कन्फ्यूज्ड है, प्रदेश में कोरोना के मामले 10 हज़ार को पार कर गए हैं। मौत का आंकड़ा 100 पहुंचने वाला है। जयराम सरकार के भरोसे जनता नहीं बल्कि जनता राम भरोसे है इसलिए हिमाचल की जनता अपना ख्याल खुद रखे।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखने के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

