-
Advertisement
#Monsoon_Session कांग्रेस के कड़े तेवर, सदन से वॉकआउट- सिंघा का भी मिला साथ
शिमला। विधानसभा का मानसून सत्र (#Monsoon_Session) दो दिन ब्रेक के बाद आज दो बजे शुरू हुआ। सत्र के शुरू होते ही विपक्ष ने अपने तेवर दिखा दिए हैं। कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर (MLA Kullu Sunder singh Thakur) मामले में सीएम जयराम ठाकुर के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) ने प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के तहत मामले को उठाया। जब सीएम जयराम ठाकुर मामले में रिप्लाई देने लगे तो विपक्ष ने उनके जवाब से असंतुष्ट होकर वॉकआउट (Walkout) कर दिया। विपक्ष की मांग है कि एसपी कुल्लू पर कार्रवाई की जाए। विधायक राकेश सिंघा ने भी कांग्रेस के वॉकआउट का समर्थन किया।
यह भी पढ़ें: कांग्रेसियों का कुल्लू में SP office के बाहर प्रदर्शन,शहर में निकाली रोष रैली:

विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि कोविड की आड़ में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इसकी अनुमति कभी नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के साथ ऐसा हुआ है, कल किसी और के साथ होगा। वह इस मामले में आखिरी दम तक कांग्रेस पार्टी के साथ हैं। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह साफ हो गया, एमएलए के होटल में जानबूझकर लोग घुसे। उन्हें सीएम जयराम ठाकुर व बीजेपी की शह है। कैंपस को एसपी ने सील किया, जबकि यह मजिस्ट्रेट को सील करना था। एसपी (SP) ने अपने ही ऑर्डर पर कैंपस सील कर दिया। मजिस्ट्रेट को भी विश्वास में नहीं लिया। यहां तक की हिमाचल के मुख्य सचिव के आदेशों की भी अवहेलना की गई। उन्होंने कहा कि मामले में जिनकी गिरफ्तारी बनती है उन्हें गिरफ्तार किया जाए और एसपी कुल्लू के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) ने हाउस में संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में वह कैंपस तुड़वाएंगे। अगर कैंपस को हाथ लगाते हैं तो हाथ जल जाएंगे। यह लड़ाई अदालत तक लड़ी जाएगी।
क्या है मामला
सामाजिक संगठन के बैनर तले कुछ बीजेपी नेता होटल (Hotel) के बाहर प्रदर्शन करने बैठ गए थे और अवैध कब्जा छोड़ने के नारे लगाए थे। इस दौरान दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भी प्रदर्शनकारियों पर नारेबाजी की थी, उसके बाद या मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा और दोनों तरफ से क्रॉस एफआईआर दर्ज हुई। लिहाजा यह मामला अब और ज्यादा तूल पकड़ता जा रहा है। कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

