हिमाचलः आउटसोर्स कर्मचारियों का हल्ला बोल, चौड़ा मैदान में पुलिस से हुई धक्का मुक्की

शिमला पंचायत भवन से विधान सभा तक रैली निकाली

हिमाचलः आउटसोर्स कर्मचारियों का हल्ला बोल, चौड़ा मैदान में पुलिस से हुई धक्का मुक्की

- Advertisement -

शिमला। आउटसोर्स कर्मचारियों ने भी सरकार के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। इन कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले स्थायी नीति की मांग को लेकर आज विधानसभा का घेराव किया और सरकार के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस के साथ धक्‍का मुक्‍की भी हुई।


यह भी पढ़ें- बजट सत्रः सीएम जयराम सदन में बोले- यूक्रेन से 441 हिमाचली छात्र सकुशल घर पहुंचे

कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण चौड़ा मैदान में नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। सैंकड़ों कर्मचारियों ने शिमलापंचायत भवन से विधान सभा तक रैली निकाली। बीते साल जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी का गठन भी किया गया और आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर रिपोर्ट देने को बोला गया, लेकिन कर्मचारियों के हाथ निराशा ही लगी।

आउटसोर्स कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। बहुत कम वेतन में कर्मचारी विभागों ने अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कंपनियां कर्मचारियों को पूरा लाभ नहीं दे रही हैं। सरकार ने बजट सत्र के दौरान स्थायी नीति बनाने का आश्वासन दिया था लेकिन सरकार ने केवल साढ़े दस हजार न्यूनतम वेतन देने को घोषणा की है, जबकि 26 हजार न्यूनतम वेतन होना चाहिए।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | Outsourced employees | latest himachalnews | आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन | पुलिस के साथ धक्‍का मुक्‍की | clash with police
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है