घटिया पासपोर्ट की लिस्ट में शामिल पाकिस्तान, इस नंबर पर है भारत

घटिया पासपोर्ट की लिस्ट में शामिल पाकिस्तान, इस नंबर पर है भारत

- Advertisement -

नई दिल्ली। अक्सर अपनी आतंकवाद (Terror) जैसी घटनाओं के कारण चर्चा में रहने वाला पकिस्तान सबसे घटिया पासपोर्ट रखने के वाले देशों की लिस्ट में शामिल है। इस लिस्ट में शामिल होने का सबसे बड़ा कारण आतंकवादी घटनाओं में शामिल होना भी है। साल 2020 में दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट (Powerful Passport) की लिस्ट में भारत को भी दो रैंक का नुकसान हुआ है। दो स्थान खिसक कर भारत  84वें स्थान पर पहुंच गया है। सबसे पॉवरफुल पासपोर्ट रखने के मामले में जापान (Japan) को नंबर एक रैंक मिला है।


यह भी पढ़ें :- सैमसंग ने पेश किए AI संचालित आर्टिफिशियल इंसान, नाम है NEON

बता दें, भारतीय पासपोर्ट धारक (passport holder) भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मकाऊ, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड, केन्या, मॉरिशस, सेशेल्स, जिम्बॉब्वे, यूगांडा, ईरान तथा कतर सहित 58 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।

मोस्ट पावरफुल पासपोर्ट की सूची में जापान पहले स्थान पर, जबकि पाकिस्तान सबसे खराब पासपोर्ट की सूची में चौथे स्थान पर है। इंटरनैशनल एयर ट्रांसपोर्ट असोसिएशन (IATA) के अनुसार, हेनले ऐंड पार्टनर्स ने पासपोर्ट इंडेक्स जारी किया है, जिसके तहत देशों की रैंकिंग की गई है। इसमें बताया गया है कि पासपोर्टधारक को बिना वीजा के कितने देशों में एंट्री मिल सकती है। वर्ल्ड मोस्ट पावरफुल पासपोर्ट की सूची में जापान पहले स्थान पर है जबकि, जापानी पासपोर्ट के साथ 191 देशों की बिना वीजा के यात्रा की जा सकती है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इराक और सीरिया में आतंकी गतिविधियां होती रहती है। आतंक की वजह से भी इन देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग कम पाई गई है।

हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें

 

- Advertisement -

Tags: | नंबर | लिस्ट | latest hindi news | फोकस : घटिया पासपोर्ट | national news | trending news | himachal abhi abhi news | भारत | पाकिस्तान
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है