-
Advertisement
Paragliding | Pre-World Cup | Bir Billing |
Last Updated on March 22, 2023 by sintu kumar
धर्मशाला/ विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साईट बीड़ बिलिंग में लंबे अंतराल के बाद अप्रैल माह में पैराग्लाइडिंग प्री-विश्व कप का आयोजन होगा। बीड़ बिलिंग में एक बार फिर विश्वभर के मानव परिंदे हवा में उड़ते नजर आएंगे। पैराग्लाडिंग से बैजनाथ क्षेत्र को विश्व में पहचान मिली है। पैराग्लाइडिंग प्री-विश्व कप में बीड़ बिलिंग में दुनिया भर के पैराग्लाइडर्स आएंगे। पैराग्लाइडिंग प्री-विश्व कप का शुभारंभ 5 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली करेंगे तथा समापन समारोह में 9 अप्रैल को CM सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। दुनिया भर से 125 पैराग्लाइडिंग के प्रतिभागी यहां पैराग्लाइडिंग करने के लिए आएंगे। इसके लिए अब तक 95 पैराग्लाइडिंग के पायलटों ने पंजीकरण करवा दिया है।