-
Advertisement
Petrol pumps/ Reduction /short supply
Last Updated on June 13, 2022 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम कम होते ही इस पर अब संकट पैदा हो गया है। कई जगह पेट्रोल पंप पर तेल खत्म हो गया है। तेल कंपनियों की तरफ से आपूर्ति कम करने से पेट्रोल की कमी हो गई है। आपूर्ति कम होने से हिमाचल में कई जगह पेट्रोल की कमी हो गई है। कई पंप पर तीसरे दिन पेट्रोल का टैंकर मिल रहा है। पहले से उपलब्ध पेट्रोल ही ग्राहकों को दिया जा रहा है। प्रदेश में कई जगह पेट्रोल पंप से ग्राहकों को खाली हाथ भी लौटाया गया है।