- Advertisement -
मुंबई। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी फैंस को बिग बॉस के टाइम से ही काफी पसंद है। दोनों को साथ में देखना फैंस काफी पसंद करते हैं। बिग बॉस 13 (Big boss 13) से दोनों ही स्टार्स ने काफी नाम कमाया। इसके बाद भी दोनों ने साथ में एक गाना किया जो काफी हिट रहा। अब सिद्धार्थ और शहनाज की साथ में एक फोटो काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को सिंदूर और मंगलसूत्र में देखा जा सकता है। फोटो में दोनों ही काफी क्यूट दिख रहे हैं। लोग इस फोटो को देखकर आइडिया लगा रहे हैं कि दोनों ने शादी कर ली है।
हालांकि, तस्वीर में जो दिख रहा है वो सच नहीं है। दरअसल, किसी फैन ने दोनों की इस तस्वीर ( Photo) को एडिट कर दिया है। फोटो में एडिट कर शहनाज के माथे में सिंदूर लगा दिया है और गले में मंगलसूत्र पहना दिया है। फैंस के लिए दोनों को साथ में देखना काफी एक्साइट कर देने वाला है। बिग बॉस के घर में दोनों की क्यूट बॉन्डिंग को फैंस रियल लाइफ में भी देखना चाहते हैं।
बता दें कि हाल ही में शहनाज गिल ने अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इसमें सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी मां भी शामिल हुई थीं। उनके बर्थडे के वीडियो खूब चर्चा में रहे थे। बता दें कि बिग बॉस से निकलने के बाद से सिद्धार्थ और शहनाज को कई म्यूजिक एल्बम में देखा गया है। कुछ समय पहले भी दोनों एक नए वीडियो के लिए शूट पर गए थे।
- Advertisement -